Monday, June 11, 2012

Birendrayogi Services

Tags

"क्या यह सच है"

लोग कहते की नारी हमारा गर्व होती है,
क्या यह सच है,
फिर क्यों वो हर रोज घरो मे जलाई जाती है,

लोग कहते है की नारी माँ बहन,बीवी,दोस्त हर रूप मे हमारा ख्याल रखती है,
क्या यह सच है,
फिर क्यों वो अपनी अस्मत बचाने को घरो मई छिपाई जाती है,

लोग कहते है की नारी देवी का स्वरूप होती है,
क्या यह सच है,
फिर क्यों उसका अपमान घर घर मे किया जाता है,

लोग कहते है नारी जीवन की खुशियों की सौगात होती है,
क्या यह सच है,
फिर क्यों उसकी आंखे हर पल मे रोती है,

कहने को तोह भारत को माँ का दर्जा दिया है,
क्या यह सच है,
फिर क्यों यहाँ हर रोज कत्ले आम कराये जाते है,

लोग कहते है की प्यार मे भगवन की मूरत होती है,
क्या यह सच है,
फिर क्यों यहाँ जाती क नाम पर मासूम मिटाए जाते है,

सच कहने को सब सच है
और मानो तोह सब जूथ क्योकि लोगो ने भारत मे न जाने कितनी मान्यताये रखी है
पर सब जूथ क्योकि उनके आगे एक औरत का जीवन डूब कर रह जाता है
तोह कभी सोचा है क्या आपने वो सब कुछ समझ कर कुछ नहीं समझी जाती है
क्या आपने कभी अपनी तरह उसे सम्मान दिया है चाहे वो ओई भी औरत हो
या आप भी उन्ही मे से है जो नारी का सम्मान करना नहीं जानते
क्या यह सच है?