Friday, November 25, 2016

मध्‍य-प्रदेश सामान्‍य ज्ञान

Tags

मध्‍य-प्रदेश सामान्‍य ज्ञान

  1. मध्‍य-प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है ?

  2. 308253 वर्ग किलोमीटर
    340252 वर्ग किलोमीटर
    208252 वर्ग किलोमीटर
    240252 वर्ग किलोमीटर

  3. मध्‍य-प्रदेश की सबसे अधिक सीमा किस राज्‍य से लगती है ?

  4. महाराष्‍ट्र
    छत्‍तीशगढ़
    गुजरात
    उत्‍तर-प्रदेश

  5. मध्‍य-प्रदेश की सीमा किस राज्‍य से सबसे कम मिलती है ?

  6. महाराष्‍ट्र
    छत्‍तीशगढ़
    गुजरात
    उत्‍तर-प्रदेश

  7. क्षेत्रफल के हिसाब से मध्‍य-प्रदेश का देश में स्‍थान है ?

  8. तीसरा
    दूसरा
    पहला
    पांचवाा

  9. क्षेत्रफल की दृष्‍ट‍ि से प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन - सा है ?

  10. मन्‍दसौर
    हरदा
    उमरिया
    दतिया

  11. मध्‍य-प्रदेश्‍ा की सर्वोच्‍च चोटी धूपगढ़ किसे जिले में स्‍थित है ?

  12. होशांगाबाद
    सतना
    रीवा
    मन्‍दसौर

  13. कर्क रेखा मध्‍य-प्रदेश के किस भाग से होकर गुजरती है ?

  14. उत्‍तरी भाग
    दक्षिणी भाग
    मध्‍य भाग
    पूर्वी भाग

  15. मध्‍य-प्रदेश में रितु वेधशाला कहां स्‍थित है ?

  16. इन्‍दौर
    उज्‍जैन
    ग्‍वालियर
    भोपाल

  17. नर्मदा नदी का उद्गम क्षेत्र है ?

  18. अमरकंटक
    मन्‍दसौर
    महू
    शहडोल

  19. नर्मदा घाटी किन पर्वत श्र्ंख्‍लाओं के मध्‍य स्थित है ?

  20. समपुड़ा एवं पश्चिमी घाट
    विन्‍ध्‍याचल एवं सतपुड़ा
    विन्‍ध्‍याचल एवं पूर्वी घाट
    विन्‍ध्‍याचल एवं अरावली

Monday, August 1, 2016

मध्य पदेश की प्रमुख नदिया

Tags
  • नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी नदी है तथा भारत की पांचवें नम्बर की बड़ी नदी है।
  • यह मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कहलाती है।
  • नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक मैकल पर्वत श्रेणी से हुआ है जो अनूपपुर जिले में है।
  • यह पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती है
  • नर्मदा नदी की कुल लंबाई 1312 किमी. है तथा मध्यप्रदेश में 1077 किमी।
  • नर्मदा नदी डेल्टा नहीं बनाती यह एस्चुरी का बनाती हैं।
  • यह तीन राज्यों में बहते हुए -( मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात ) अरब सागर में खंभात की खाड़ी में समाहित हो जाती है।
  • नर्मदा नदी के अन्य नाम - रेवा, शंकरी, नामोदास, सोमोदेवी।
  • इसकी 41 सहायक नदियाँ हैं जिसमें प्रमुख है - तवा, हिरण, शक्कर, दूधी, करजन, शेर, बनास, मान इत्यादि।
  • नर्मदा नदी द्वारा निर्मित जलप्रपात - कपिल धारा एवं दुग्ध धारा जलप्रपात ( अनूपपूर ),धुआंधार जलप्रपात ( भेड़ाघाट, जबलपुर ), सहस्रधारा जलप्रपात ( महेश्वर, खरगोन ), दर्धी जलप्रपात, मानधाता जलप्रपात।
  • नर्मदा नदी पर निर्मित बांध - इंदिरा सरोवर ( खंडवा ), सरदार सरोवर ( नवेगाव, गुजरात), महेश्वर परियोजना ( महेश्वर) बरगी परियोजना ( बरगी,जबलपुर), ओमकरेश्वर परियोजना।
  • नर्मदा नदी के तटीय शहर - अमरकंटक, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, निमाड, मंडला, ओमकारेश्वर, महेश्वर,बडवानी, झाबुआ, धार,बडवाह, सांडिया इत्यादि। 
    चंबल नदी
    • यह मध्यप्रदेश की दूसरी बड़ी नदी है, इसे चर्मावती भी कहा जाता हैं।
    • चंबल नदी का उद्गम इंदौर की महू तहसील की  जानापाव पहाड़ी से हुआ है।
    • यह नदी उत्तर पूर्व की ओर बहते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी मे मिल जाती है।
    • चंबल नदी की कुल लंबाई 965 किमी है।
    • यह मध्यप्रदेश तथा राजस्थान की सीमा बनाती हुई उप्र में प्रवेश करती है। यह मप्र मे दो बार प्रवेश करती है।
    • मध्यप्रदेश में यह महू, धार, रतलाम, शिवपुरी, भिंड मुरैना तथा मंदसौर के समीप से बहती है।
    • चंबल नदी की सहायक नदियाँ - कालीसिंध, पार्वती, बनारस और पुनासा है।
    • चंबल नदी भिंड मुरैना के क्षेत्रों में खड्डों एवं बीहड़ों का निर्माण करती है।
    • पुनासा जलप्रपात चंबल नदी द्वारा निर्मित  जलप्रपात है
    • चंबल नदी पर निर्मित बांध - गांधी सागर बांध ( मंदसौर ), राणा प्रताप सागर बांध ( चित्तौड़गढ़ राजस्थान ), जवाहर सागर बांध ( कोटा, राजस्थान )
    ताप्ती नदी
    • ताप्ती नदी बैतूल जिले की मुलताई तहसील की सतपुडा पर्वत श्रेणी से निकलती है।
    • यह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा गुजरात में कुल 724 किमी  बहते हुए सूरत के निकट खंभात की खाड़ी में मिलती है।
    • इसकी सहायक नदियाँ पूर्णा, शिवा तथा बोरी है।
    • ताप्ती नदी नर्मदा नदी के समानांतर पूर्व से पश्चिम ओर बहती है, एव डेल्टा न बनाकर एस्चुरी बनाती है।
    • ताप्ती नदी के समीप मुलताई बुरहानपुर शहर है।
    • ताप्ती नदी पर मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की संयुक्त परियोजना - अपर ताप्ती, लोअर ताप्ती।
    सोन नदी
    • सोन नदी को स्वर्ण नदी भी कहा जाता है।
    • सोन नदी का नाम उद्गम अनूपपुर जिले के अमरकंटक से हुआ है।
    • यह मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश तथा बिहार में बहती हुई पटना के समीप दीनापुर में गंगा में मिल जाती है।
    • सोन नदी की कुल लंबाई  780 किलोमीटर है।
    • इसकी सहायक नदियाँ - जोहिला
    • सोन नदी पर बाणसागर परियोजना निर्मित है जो शहडोल जिले के देवलोन पर स्थित है।
    बेतवा नदी
    • इस नदी का पौराणिक नाम ब्रेतवती है।
    • बेतवा नदी रायसेन जिले के कुमारगांव की महादेव पर्वत श्रेणी से निकलती है।
    • यह मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश में कुल 480 किमी बहते हुए उप्र के हमीरपुर में यमुना नदी से मिल जाती है।
    • बेतवा नदी की सहायक नदियां - बीना, केन, धसान, सिंध, देनवा, कालीभिति तथा मालिनी इत्यादि।
    • विदिशा, सांची, ओरछा, गुना  इसके किनारे बसे शहर है।
    • बेतवा नदी पर राजघाट बांध तथा माताटीला बांध बने हुए है जिसमें मप्र एवं उप्र की संयुक्त सिचाई परियोजना है।
    • सिचाई परियोजना द्वारा भांडेर, दतिया, भिंड तथा ग्वालियर लाभान्वित हुए हैं।